फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ने डीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 09 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल के आवास पर बैठक कर बड़ा चौराहा से कचहरी मार्ग पर बन रहे उपरिगामी सेतु के कारण गिराये गये भवन स्वामियों, दुकानदारों व दुकान में काम करने वाले हजारों कामगारों की रोजी रोटी छिनने पर चिंता व्यक्त की। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


यहां प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य कमलेश अवस्थी ने कहा कि यह सही है कि जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ व्यक्तियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन व्यक्तियों की पीड़ा का समाधान खोजा जा सकता है। बेहतर होता कि दुकानदारों के विस्थापन हेतु नगर पालिका क्षेत्र में कहीं बहुखंडीय भवन का निर्माण कर उसमें दुकानें किराये पर लोगों को दी जातीं। इससे लोगों की रोजी रोटी न छिनती।

जिलाध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे की जमीन पर नगर पालिका द्वारा दुकानें बनवाने की अनुमति यदि शासन दे दे तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। जिलामंत्री देव स्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि एकदम से रोजी रोटी छिनना गलत है। प्रशासन को यह करने से पहले उनके लिए अन्य जगह की व्यवस्था भी करनी चाहिए थी, ताकि यहां से हटने के बाद व्यापारी वहां शिफ्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वीरेंद्र, विक्रम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, योगेंद्र नंदन चौधरी, उमेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, शील चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें