फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया रोड का लोकार्पण

Mon, 06 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने शनिवार को ग्राम मुड़ियनखेड़ा में मुड़ियनखेड़ा-पानकुंवरखेड़ा डामरीकृत मार्ग एवं सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने पांच गांवों के एक हजार किसानाें को सूखा राहत के चेक वितरित किए।
विज्ञापन


कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। अब क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पालिटेक्निक व आईटीआई की स्थापना हो चुकी है। गंगा नदी पर ग्राम गड़ेवा के सामने पुल व दयिता के सामने लोन नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। इन पुलों से दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

इससे पहले विधायक ने ग्राम रामपुर खरही के 306, सैरमपुर के 167, धरमदासखेड़ा के 248, मुड़ियनखेड़ा के 150 किसानों को सूखा राहत के चेक दिए। संयोजक प्रधान बच्चू सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडी सिंह ने की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह, योगेश बाजपेयी, जितेंद्र सिंह, फूलचंद्र पासवान, राघवेंद्र सिंह, रामहेत सिंह, लाला सिंह, ओमप्रकाश यादव, आदि थे।
विज्ञापन


वहीं, बीघापुर विकासखंड सुमेरपुर मुख्यालय पर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पौधरोपण किया। चौपाल में कम से कम 5-5 पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पेड़ अति आवश्यक है। पेड़ों से जहां प्रदूषण से मुक्ति मिलती है वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस मौके पर बीडीओ बीके यादव, फूलचंद्र पासवान, डॉॅ. यदुकुंवर सिंह, समर बहादुर सिंह, दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें