फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Wed, 12 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पनई कला में सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने इंटरलाकिंग, डामरीकृत सड़क एवं हाट बाजार का लोकार्पण किया। कहा कि, इस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है।
विज्ञापन


अब यहां के मेधावी छात्रों को उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आईटीआई व पॉलीटेक्निक कालेजों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे पहले विधायक ने पनई से काशी खेड़ा डामरीकृत मार्ग, भंवरेश्वर मंदिर इंटर लाकिंग मार्ग व हॉट बाजार तथा पुरवा मार्ग का लोकार्पण किया।

अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह व संचालन सुनील सिंह ने किया। संयोजक प्रधान सुधीर शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, उदयराज यादव, विनोद मिश्रा, प्रेम शंकर बाजपेई, लल्लन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें