फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लापता शटरिंग व्यापारी की सई नदी किनारे मिली बाइक

Wed, 20 Aug 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-19-लापता शटरिंग व्यापारी की बाइक मिलने पर सई नदी किनारे जांच करती असोहा थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। लखनऊ जाने के लिए सोमवार को निकला शटरिंग व्यापारी देर शाम तक घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान सोहरामऊ थाना के नयाखेड़ा गांव के बाहर सई नदी के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। परिजनों का आरोप है सोहरामऊ थाने में जानकारी दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को विधायक के हस्तक्षेप पर असोहा थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। शाम को गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चला है।
विज्ञापन



असोहा थाना के गढ़ीकरमली गांव निवासी सचिन (24) शटरिंग व्यापारी है। सोमवार सुबह सात बजे वह बाइक से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसकी बाइक गांव से छह किमी दूर सोहरामऊ थाना के नयाखेड़ा गांव के बाहर सई नदी के किनारे खड़ी होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सुबह करीब आठ बजे खड़ी देखी गई थी।
112 पर सूचना दी गई तो पीआरवी ने बाइक को एक ग्रामीण के घर के बाहर खड़ी करा दी थी। पिता रामबिलास का आरोप है कि सोमवार शाम को सोहरामऊ थाने गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह तहरीर दी, तब भी पुलिस ने अनसुनी की। परिजनों ने विधायक अनिल सिंह को फोन पर जानकारी दी। उनके कहने पर असोहा थाना पुलिस ने दोपहर बाद सचिन की गुमशुदगी दर्ज की। पिता के अनुसार एक महीने पहले सचिन ने गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया था, तब से फोन नहीं रखता है। शाम को पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाकर सई नदी में तलाश भी कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


असोहा एसओ निखलेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। असोहा थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है। सोहरामऊ थाना पुलिस पर परिजनों का जो आरोप है उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें