फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मजदूर का मिला शव, दुपट्टे से कसा है गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव बैदरा में तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता मजदूर का शव चौथे दिन शुक्रवार सुबह घर से 300 मीटर दूर पेड़ के नीचे मिला। गला दुपट्टे से कसा था। हत्या और आत्महत्या की चर्चाओं के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बारासगवर थाना के बैदरा गांव निवासी प्रमोद पासवान (30) पुत्र छेद्दू शहर में मजदूरी करता था। 10 फरवरी की दोपहर 3 बजे घर से निकला और रहस्यमय हालात में लापता हो गया। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने अगले दिन थाना पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने का भरोसा दिला उसे घर भेज दिया। परिजन तब से लगातार प्रमोद की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह शौच को गंगा की तलहटी पर गए ग्रामीणाें ने एक पेड़ के नीचे प्रमोद का शव पड़ा देखा। उसका गला दुपट्टे से कसा था।
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचा पिता शव देख बेहाल हो गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एसओ मुकेश वर्मा ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पिता ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पिता के अनुसार प्रमोद शहर में मजदूरी करता था। उसके एक 5 वर्ष की बेटी आराध्या 3 साल का बेटा आयुष है। बताया कि प्रमोद उसका इकलौता बेटा था। गांव में हत्या और आत्महत्या की चर्चाएं हैं। जबकि पिता ने किसी से कोई विवाद न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें