विकासभवन स्थित कार्यालयों का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 7 कार्यालयाध्यक्ष व 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया और कारण बताओ नोटिस जारी की है।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे विकासभवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. जगरूप सिंह, डॉ. एसएस पवार, पूनम श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से गणेशदत्त कनौजिया व कंचन सोनी अनुपस्थित मिलीं।
कार्यालय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जुबेर अख्तर सिद्दीकी, कार्यालय उपायुक्त श्रम रोजगार से बिलाल अख्तर, कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगल प्रसाद, कार्यालय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पसंद अली, श्याम लाल, शैलेंद्र कुमार, शेरबहादुर सिंह, लाखन सिंह व अजय कुमार कार्यालय में नहीं मिले। कार्यालय जिला कृषि अधिकारी से अशोक कुमार, इकबाल अहमद अंसारी, कार्यालय उपायुक्त स्वत: रोजगार से प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, रागिनी सिंह, शिखा मिश्रा और सभी डीएमएम अनुपस्थित पाए गए।
सीडीओ ने बताया कि 21 कर्मचारी कार्यालय समय से न पहुंचने के कारण गैरहाजिर पाए गए हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है। वहीं अनुपस्थित वाले दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।