फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी व फतेहपुर से स्थानांतरित हुई हत्या की विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी जिला के ट्रक चालक को हाईवे पर दही चौकी क्षेत्र से अगवा कर हत्या के बाद शव फतेहपुर जिला के औंग थाना क्षेत्र में फेंके जाने की घटना में साढ़े चार माह बाद फतेहपुर जिले से विवेचना स्थानांतरित होकर उन्नाव सदर कोतवाली पहुंची है।
विज्ञापन

पीड़ित भाई को न्याय दिलाने के लिए लगातार दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। विवेचना कर रहे सदर कोतवाल ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की है।
कौशांबी जिला के भरवारी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी ट्रक चालक जीशान (23) पुत्र स्व नफीस अहमद को 21 सितंबर 2019 की रात कार सवार लोगों ने उन्नाव के सदर कोतवाली के दही चौकी क्षेत्र से अगवा कर हत्या के बाद उसके शव को फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन

22 सितंबर को शव मिलने के बाद औंग थाना पुलिस ने मृतक के भाई रेबू की तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, सदर कोतवाली पुलिस ने भी ट्रक चालक की हत्या की सूचना मिलने के बाद नामजद लोगों पर उसे अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की।
घटना की शुरुआत उन्नाव से होने पर फतेहपुर जिला की पुलिस ने विवेचना उन्नाव पुलिस को स्थानांतरित किए जाने का फैसला लिया। हालांकि काफी समय बीतने के बाद भी विवेचना उन्नाव पुलिस के पास नहीं पहुंची।
जिस पर मृत ट्रक चालक जीशान के भाई रेबू ने भाई को न्याय दिलाने के लिए दोनों जिलों की पुलिस से संपर्क करना शुरू किया। साढ़े चार माह पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद दो दिन पहले विवेचना उन्नाव सदर कोतवाली पहुंची।
कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फतेहपुर जिला से विवेचना स्थानांतरित होकर उनके पास आ गई है। मामला हत्या से जुड़ा होने पर वह खुद की जांच कर रहे है। बताया कि नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर कौशांबी समेत अन्य जिलों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें