फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पांच दिन से लापता युवक का शव तालाब किनारे झाड़ी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। पांच दिन से लापता युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के गजफ्फरनगर गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई ने उसके शराब का लती होने की बात कही है।
विज्ञापन

गजफ्फरनगर के मजरे सूबेदारखेड़ा गांव निवासी लल्ली कश्यप (35) शुक्रवार को किसी को बताए बिना घर से चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर बने तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी दुर्गंध आने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक शराब का लती था। शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें