उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तीन युवकों पर बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी ने 23 जुलाई को एसपी को शिकायती पत्र दिया था। तहरीर के मुताबिक आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने 19 जुलाई की रात उसे बंधक बना लिया था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे। जिसमें एक युवक अपनी बाइक व मोबाइल मौके पर छोड़ गया था। एसपी एमपी वर्मा के आदेश पर माखी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो