फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से नहीं हुई माइनर की सफाई

Fri, 17 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। आसीवन ब्रांच की मदनापुर माइनर की पांच साल से सफाई नहीं हुई है। इसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। किसानों की बोई गई फसलें पानी के अभाव में सूख जाती हैं। इस समस्या को लेकर किसानों ने जिले के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मदनापुर माइनर हसनगंज तहसील क्षेत्र के चांदपुर झलिहई, उधवाखेड़ा, मदनापुर समेत अन्य गांवों से निकली हुई है। इस माइनर में पानी आने से इन गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए सहूलियतें हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच सालों से इस माइनर की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में यह माइनर पूरी तरह से घास व झाड़ फूस से पट गई है। यदि कभी पानी आ भी जाता है तो वह टेल तक नहीं पहुंच पाता है।

इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टेल तक पानी न पहुंचने से माइनर का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसान परेशान हैं। क्षेत्र के असद अली का कहना है कि माइनर में घास उग आने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे उन जैसे सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। अक्सर सिंचाई के अभाव में फसलें सूख जाती हैं।
विज्ञापन


कई बार स्थानीय तहसील अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन को भी शिकायतीपत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से इस माइनर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें