फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी करने को उमड़े लोग

Fri, 17 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ईद की आहट मिलते ही खरीदारी तेज हो गई है। खानपान से लेकर कपड़ों तक की खरीदारी हो रही है। महिलाओं की भीड़ ज्वैलरी व चूड़ियों की दुकानों पर दिखी। ब्यूटी पार्लरों में भी सजने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


 रोजेदार आज अलविदा की नमाज अदा करेंगे। अलविदा की नमाज के बाद ईद की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं। गुरुवार को भी शहर के प्रमुख बाजार भीड़ से गुलजार रहे। धवन रोड स्थित बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। खरीदारी के चलते सुबह से ही दुकानें खुल गई थीं।

सेवइयां, मेवे, कपड़े, ज्वैलरी, टोपी व जूते-चप्पलों की खूब खरीदारी होती रही। महिलाओं ने जहां ज्वैलरी की सबसे ज्यादा खरीदारी की बच्चों व बुजुर्गों की भीड़ टोपी व कुर्तों की दुकानों पर ज्यादा रही। सेवइयों व मेवे की दुकानों में भी भीड़ रही। हालांकि मेवे के रेट बढ़ने से खरीदारों ने 100, 50 ग्राम की ही खरीदारी की। सेवइयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों ने नए कपड़ों की खरीदारी की। घरों में भी ईद की तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। लोग शनिवार को ईद होने की संभावना जता रहे हैं। यही नहीं धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक रही। मुस्लिम महिलाओं ने ईद को देखते हुए सजना संवरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें