स्बा औरास से निकली खंडवल माइनर की सही सफाई न होने से पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे माइनर ओवर फ्लो हो गया और माइनर किनारे रहने वाले लोगों के घरों व लोधई सम्पर्क मार्ग पर पानी भर गया है।
खंडवल माइनर के किनारे अतिक्रमणकारियों की वजह से सफाई न हो पाने का खामियाजा करीब आधा दर्जन से अधिक परिवारों को उठाना पड़ रहा है। अवैध कब्जे किये लोगों के कारण माइनर के कुछ हिस्से की सफाई नहीं हो पा रही है । उधर नहर विभाग के अधिकारियों ने टेल तक पहुचाने के लिए माइनर में पानी छोड़ दिया है। पानी न निकल पाने की स्थित में माइनर के किनारे रहने वाले पवन शर्मा, सत्यनारायण, सुरेश कनौजिया, प्रेम रावत के साथ्ज्ञ ही आधा दर्जन से अधिक घरों व लोधई गांव जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। घरों के सामने पानी भर जाने से लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गयी है। यहां लोगों को निकलने के लिए रास्ता ही नहीं बचा है। पीड़ितों ने नहर विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।