फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 14 Oct 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर किसान के घर में घुसे चोर जेवर-नकदी और पिपरमेंट के तेल समेत करीब छह लाख का माल चुरा ले गए।कोतवाली क्षेंत्र के साल्हेनगर करौंदी  गांव निवासी चद्रपाल क्षेत्र के प्रमुख प्रगतिशील किसान है। सोमवार रात चोर करीब सोना-चांदी के जेवर, तीस हजार रुपये की नकदी और पिपरमिंट का तेल चुरा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई। घटना के समय चंद्रपाल और उनका छोटा बेटा व पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। गृह स्वामी के मुताबिक उनके बेटे महेंश  का विवाह करीब आठ महीने पहले हुआ है। बहू और पत्नी का सारा जेवर अलमारी में रखा था।
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के लिए स्निफर डॉग की भी मदद ली मगर वह बाग में चक्कर लागने के बाद लौट आया। कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया चोरी के क्लू मिले हैं। चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें