पुरवा के दुर्गापुर में मूर्ति स्थापना करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ।
- फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। नगर के दुर्गापुर में नाग पंचमी त्योहार के मौके पर कुश्ती के लिए अखाड़े की भूमि तैयार करते समय जमीन में शिवलिंग मिलने का दावा कर ग्रामीणों ने उसे वहीं पर स्थापित कर दिया। जिसके बाद महिलाओं और शिव भक्तों की भीड़ पहुंची और शिवलिंग का पूजन शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ रमेशचंद प्रलयंकर व कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर राजस्व टीम में अभिनव सिंह व अनिल तिवारी ने जमीन की नाप कराई तो भूमि बंजर निकली। इसके बाद प्रशासन ने आचार्य बुलाकर शिवलिंग, त्रिशूल व लगे झंडे को हटवाकर बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में रखवाया। साथ ही बने चबूतरे को हटवा दिया।
एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि बंजर भूमि पर मूर्ति रखकर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे जिसे हटवाकर बिल्लेश्वर मंदिर में रखवा दिया गया है। शांति व्यवस्था के लिए मौके पर नायब तहसीलदार व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।