फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पारा 41 पर पहुंचा, बिजली की खपत 24 घंटे में 20 मेगावॉट बढ़ी, 74 जगह फाल्ट

Tue, 22 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस सीजन में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में बिजली की खपत 20 मेगावॉट तक बढ़ गई। ओवरलोडिंग के कारण बीते 48 घंटे में 74 जगह फाल्ट हुए। बिजली न आने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार तक तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही चटख धूप रही। नौ बजे तक सूरज से आग बरसने लगी। दोपहर दो बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा ने लू का अहसास कराया। भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में भी अप्रत्याशित उछाल आया है। रविवार 20 अप्रैल को जिले में बिजली की मांग 270 मेगावाट थी, वहीं सोमवार को मांग बढ़कर 290 मेगावाट पहुंच गई। वहीं, तार टूटने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बढ़ गई। शहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में करीब तीन घंटे लोकल फाल्ट के कारण कटौती हुई, जबकि 74 स्थानों पर तार टूटने व जंपर जलने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
वहीं, तेज धूप के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा नजर आया। जरूरी काम से निकले लोग धूप से बचाव के इंतजाम किए नजर आए। शहर की बाजारों में दोपहर 12 बजे से छाया सन्नाटा शाम छह बजे के बाद दूर हुआ। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अब आसमान साफ रहेगा। जिसके चलते तेज धूप व लू चलने के साथ दिन और रात गर्म रहने की संभावना है। अगले तीन दिन तापमान वृद्धि होगी। गुरुवार तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें