फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हीट वेव के चलते बदला गया स्कूलों का समय

Tue, 22 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हीट वेब से छोटे बच्चों को खतरे के देखते हुए बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि मंगलवार 22 अप्रैल से जिले के सभी प्री-प्राइमरी के साथ ही कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के स्कूलों का संचालन अगले आदेशों तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से हीट वेब से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार सभी शैक्षिक संस्थानों में छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए छात्रों के आउटडोर क्रिया-कलाप न किए जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें