फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को कैबिनेट मंत्री से गुहार

Sun, 02 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की।
विज्ञापन


उन्होंने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि जनपद की आबादी लगभग 22 लाख है। जनपद में मात्र एक केंद्रीय विद्यालय होने से अभिभावकों को प्रवेश में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। आबादी को देखते हुए एक अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय खोला जाना अति आवश्यक है।

स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन को भूमि मुहैया कराने के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भूमि मुहैया करा दे तो तत्काल केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए कार्यवाही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें