फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर लॉकडाउन के अनुपालन की अपील

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली में धर्मगुरुओं के साथ बैठककर लॉक डाउन के अनुपालन में सहयोग की अपील करते सीओ एमपी व - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लॉकडाउन के अनुपालन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर उन्हें घर पर ही पूजा-पाठ व नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र की भगवंत नगर चौकी में एसडीएम व बीघापुर थाना परिसर में सीओ एके राय ने धर्मगुुरुओं के साथ बैठक कर अपील की कि कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि अपने अनुयायियों से अपील करें कि घर में ही रहकर पूजा-पाठ और इबादत, अजान करें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, बबलू शुक्ला, शाही मस्जिद के इमाम अब्दुल गनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजगैन के नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय में एडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार व सीओ कृपाशंकर ने सभी धर्म गुरुओं के साथ शनिवार को बैठककर लॉकडाउन के अनुपालन की अपील की। इसी क्रम में सफीपुर कोतवाली में सीओ एमपी वर्मा और इंस्पेक्टर अशोक पांडेय व अन्य थानों की पुलिस ने भी धर्मगुुरुओं के साथ बैठककर लॉकडाउन में सहयोग की अपील की। पुलिस ने उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें