फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत नौ अधिकारियों का सम्मान

विज्ञापन
आईआईए सभागार में कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किए गए डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) ने एक समारोह का आयोजन कर डीएम समेत नौ अधिकारियों का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएन मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में ईज ऑफ बिजनेस रैंकिग में मई 2020 से जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को दो बार पहला स्थान हासिल हुआ।
गरीब कल्याण रोजगार अभियान व पराली लाओ, खाद ले जाओ योजना भी राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई। कोरोना में भी प्रशासन ने काफी अच्छा काम किया। इस कारण जिले में मृत्यु दर काफी कम रही। डीएम के प्रयासों से ही जिले को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार में दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया। गुड गर्वनेंस व रिस्पांस टू कोविड श्रेणी में जिले को आर्डर आफ मेरिट और राष्ट्रीय रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डीएम ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन एक बड़ी चुनौती थी। लोगों को संक्रमण से बचाने के साथ ही हर प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए ने नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, प्रशिक्षु एसडीएम अंकित शुक्ला, सीओ गौरव त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अधिकारी वीके सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड प्रथम एससी शर्मा व उपेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विमल कुमार, सहायक श्रमायुक्त डॉ. हरिश्चंद्र, अधिशाषी अभियंता ट्रांस गंगा बीडी यादव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें