उन्नाव। सीएमएसडी स्टोर में रविवार को दवा के स्टाक का मिलान कराया गया। इसके अलावा स्टोर के पूर्व प्रभारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को स्टाक रजिस्टर भी दिखाया। सोमवार को दोबारा स्टोर की जांच की जाएगी।
शनिवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम पुराना अस्पताल स्थित सेंट्रल ड्रग स्टोर पहुंची थी। टीम ने यहां स्टाक रजिस्टर देखे थे। बड़ी मात्रा में होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाएं एक्सपायर्ड मिली थी। फ ार्मासिस्ट दो स्टाक रजिस्टर भी नहीं दिखा पाए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टोर के पूर्व प्रभारी को स्टाक रजिस्टर दिखाने के निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। रविवार को अधिकारी दवाओं का मिलान कराने में जुटे रहे। वहीं पूर्व प्रभारी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच उन्हें स्टाक रजिस्टर दिखाया।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे दवाओं के स्टाक के विषय में जानकारी भी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार को पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।