फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर में मिला राजमिस्त्री का शव, डूबने से मौत की पुष्टि

Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा स्थित नहर में गुरुवार सुबह नौ बजे युवक का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराई। परिजनों ने शराब का लती बताया। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरियावर गांव निवासी 43 वर्षीय सिपाहीलाल पुत्र चेतराम पासवान राजमिस्त्री था। उसका विवाह अचलगंज थानाक्षेत्र के करौंदी गांव निवासी नीतू के साथ हुआ था। शादी के बाद वह ससुराल आकर रहने लगा था। यहां उसके तीन बच्चे लवकुश, अंकुश और आयुष हुए। शराब का लती होने से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहने वाली बहन के घर चली गई और वहां कपड़ों की सिलाई का काम करने लगी। इधर सिपाही लाल पीडीनगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। पति-पत्नी में विवाद के चलते अधिक बात नहीं होती थी। उसने बताया कि 11 मई को वह घर आई थी, तब से यहीं थी, गुरुवार को उसे जाना था। पत्नी ने बताया कि 15 दिन पहले पति करौंदी आया था। उस समय भी विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह शव ललऊखेड़ा स्थित नहर में पड़ा होने का पता चला। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी रविशंकर मिश्र ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शराब के नशे में गिर गया नहर में झाड़ियां अधिक होने से वहीं पड़ा रहा। उसके पास मोबाइल, आधार और पर्स भी मिला है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि युवक शराबी था, वह घर से भी अधिक मतलब नहीं रखता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें