फोटो-5-राजेंद्र (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
बीघापुर। बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर भटखेरवा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग गया।
बिहार थानाक्षेत्र के देवाखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र (45) राजमिस्त्री थे। शनिवार की सुबह 10 बजे साइकिल से काम पर जा रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर भटखेरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक कब्जे में लेकर पुलिस चालक का पता लगा रही है। पत्नी कमला, तीन बेटे और दो बेटियां बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है । तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।