फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में शादी: रिश्ता तय करने के बाद पिता ने बेटी के विवाह से किया था इनकार, समझौते के बाद हुए सात फेरे

Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के औरास में बेटी की शादी तय करने के बाद पिता ने उसे ससुराल में सुख न मिलने का आरोप लगाकर रिश्ता करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को वर पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के सामने हुई पंचायत में लड़की उसी लड़के के साथ जाने पर अड़ गई।
विज्ञापन


बाद में समझौता होने पर वर और वधू ने थाना परिसर में बने शिव मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल डाल शादी रचा ली। रामपुर गढ़ौवा के मजरे लोधई गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी रूपा की शादी हरदोई के पाली थानाक्षेत्र के परेली गांव निवासी मूर्ति किशोर के बेटे सुब्रत पाठक के साथ तय की थी।

रिश्ता तय होने के बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष के घर जाकर वरीक्षा भी कर दी थी। 14 मई को शादी का लग्न निकलने पर दोनों पक्षों ने शादी की तैयारियां चल रह थी। इसी बीच लड़की के पिता ने बेटी को ससुराल में सुख न मिलने का आरोप लगा कर रिश्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को वर पक्ष के लोग औरास थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुई पंचायत में लड़की अपने होने वाले पति के साथ ही शादी करने के लिए अड़ गई। दोनो पक्षों में समझौता होने के बाद थाना परिसर में बने भोलेनाथ के मंदिर पर शादी रचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें