फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। रंग लगाने का विरोध करने पर युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध पर दो पक्षों में मारपीट होने से वृद्धा सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली के उनवां गांव के एर मजरा निवासी किशोरी शनिवार देर शाम घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि लौटते समय डीजे पर डांस कर रहे गांव के ही चार युवकों ने किशोरी को रोककर रंग लगाने की कोशिश की। विरोध पर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

किशोरी ने घर पहुंचकर बडे़ भाई को घटना से अवगत कराया तो वह युवकों के घर पहुंचा। इसके बाद चारों युवक परिजनों के साथ किशोरी के घर पहुंचे और मारपीट की। इसमें एक वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए। बचाव में दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत ने बताया कि रंग लगाने को लेकर हुए विवाद हुआ है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें