फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज बंद रखेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और एक व्यापारी की मौत व कई व्यापारियों के कोरोना संक्रमित होने से व्यापारी वर्ग में दहशत है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से शुक्रवार को बाजार बंद रखने की अपील की है। उन्होंने इससे संबंधित एक पत्र भी डीएम को दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ा चौराहा निवासी व्यापारी अशोक गुप्ता की कोरोना से मौत हो गई है। इससे व्यापारियों में शोक है। वहीं, कई व्यापारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कई व्यापारियों के पूरे परिवार और बच्चों तक को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि अपनी और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को दुकानें बंद रखने की अपील की है। उन्होंने सहयोग करने के लिए डीएम को पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें