फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में बाजार आज दोपहर 12 बजे तक बंद

Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहेगा। इस दौरान व्यापारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने पहलगाम घटना की घोर निंदा की। गुरुवार शाम छह बजे बाबूगंज स्थित एक गेस्ट हाउस से शास्त्री पार्क हरदोई पुल तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद दीप जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जनपद के सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे के बाहर डेयरी लान में एक देश-एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वहीं आतंकवाद का पुतला जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

गोष्ठी में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकी हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने एक देश-एक चुनाव के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, मिलन पांडेय, नितिन बाजपेई, राहुल पंडित, अरुणेद, विपिन द्विवेदी, अरुण दीक्षित, राजन शर्मा, रवि सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


दो मिनट का रखा मौन
हसनगंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत संदाना में पहलगाम आतंकी हमले में मृत 28 पर्यटकों की मौत पर नवयुग जनचेतना सेवा संस्थान द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल, संजय सोनी, विष्णु, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें