फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली चांदी के सिक्कों से पटा बाजार

Fri, 21 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
चांदी के सिक्से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रिटिशकालीन सिक्कोें पर तत्कालीन ब्रिटिश राजा व रानी के चित्र अंकित होते हैं। नकली सिक्कों पर इनका चित्रण भी गलत तरीके से किया गया है। जैसे कि 1857 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया थीं, लेकिन नकली सिक्कों पर इसी अवधि आपको किंग जार्ज का चित्र भी मिल सकता हैं। अगर ऐसा होता है तो भी यह नकली सिक्के की पहचान है।
विज्ञापन


पहचान के लिए कुछ एक टिप्स
ब्रिटिशकालीन सिक्कों पर सन के आधार पर अंकित चित्र
1- 1840 में महारानी विक्टोरिया के चित्र वाले चांदी के सिक्के चलन में थे।
2- 1902 से 1910 तक किंग एडवर्ड सेवन के चित्र वाले सिक्के चलते थे।
3- 1911 से 1922 तक सिक्कों पर किंग जॉर्ज का चित्र बना था।
4- 1938 से 1939 तक किंग जॉर्ज सिक्स के चित्र वाले चांदी के सिक्के बाजार में रहे।
ऐसे करें असली और नकली की पहचान
सराफा व्यापारी मयंक शुक्ला ने बताया कि असली सिक्के का वजन लगभग 11.64 ग्राम होता है। किसी भी दशा में असली सिक्के का वजन इससे अधिक नहीं हो सकता है। जबकि नकली सिक्कों का वजन ज्यादातर इससे अधिक होता है। असली और नकली सिक्कों को फर्श पर फेंकने से आवाज में अंतर मिलता है।
सर्राफा बाजार में असली और नकली सिक्के के दामों में कोई विशेष फर्क नहीं है। दोनों ही सिक्के लगभग एक ही दाम पर बेचे जा रहे हैं। अलग-अलग दुकानों पर व्यापारी इन्हें एक हजार से 11 सौ रुपये प्रति सिक्का के बीच बेंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली तो कार्रवाई
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि नकली सिक्के को असली बताकर बेचना धोखाधड़ी का मामला है। अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें