फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीघापुर-दुबेपुर मार्ग दे रहा जख्म

Fri, 21 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। बीघापुर-दुबेपुर मार्ग पर गड्ढे राहगीरों को जख्म दे रहे हैं। 10 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला बीघापुर-दुबेपुर मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। उन्नाव को रायबरेली और बीघापुर से महाई होते हुए दुबेपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग कई वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। हालत यह है कि मार्ग में छह से सात फ ीट जानलेवा गड्ढों के चलते यहां से वाहनों का निकलना दूभर। मार्ग से आवागमन करने वाली आधा दर्जन ग्राम पंचायतों की लगभग 10 हजार की आबादी का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग बीघापुर ब्रांच नहर के किनारे होने के चलते निर्माण के एक वर्ष बाद से ही टूटने लगा था। मौजूदा समय मार्ग गहरे व गड्ढों में बदल चुका है। यहां से आवागमन करना जानजोखिम में डालना है। कूल्हा प्रधान शरद सहित शालू सिंह, पंकज सिंह, मान सिंह, अंकित चौधरी, नितिन व रज्जन सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग नहर के किनारे होने के कारण निर्माण के तत्काल बाद ही टूटने लगा था। लगभग चार वर्ष पूर्व मार्ग की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। जिसके चलते  कुछ समय बाद ही मार्ग खस्ताहाल हो गया था। ग्रामीणों ने डीएम से मरम्मत की मांग की है।
इन गांव के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कत
जंगलीखेड़ा, कुल्हा, महाई, इंद्रपालखेड़ा, लालगंज नवीन व दुबेपुर आदि ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में रोजाना उन्हें हिचकोले खाते सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार मरम्मत के लिए शिकायतीपत्र दिया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें