फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Sat, 25 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामखेड़ा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर दी और शव फांसी के फं दे से लटका दिया। मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति व चार अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में शरीर व गले में गंभीर चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

निजामखेड़ा निवासी सोनम (26) पत्नी कमलचंद का शव गुरुवार शाम कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।

सोनम की मौत की सूचना पति कमलचंद ने देर रात शहर कोतवाली के आदर्श नगर निवासी ससुर राजेश को दी। सोनम के पिता राजेश ने बताया कि जिस वक्त वह घर पहुंचे तब बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। दामाद कमलचंद नशे में धुत था। पुलिस को घटना की जानकारी मृतका के पिता ने दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतका के पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पिता राजेश के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोनम ने फोन पर मां से बात की थी। लेकिन बेटी ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

पिता राजेश के मुताबिक सोनम की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन पैसे की मांग कर रहे थे। घर बनवाने के लिए तीन माह पहले उन्होंने दामाद को 50 हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद बाइक की मांग की जा रही थी। जिसे पूरा न करने पर ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। मृतका के एक दो साल का बेटा भी है। मृतका के चाचा ने सास रानी, ससुर सुंदर, पति कमलचंद और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


युवती की हुई हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो सोनम की पहले हत्या की गई बाद में शव फांसी के फंदे से लटका दिया गया। रिपोर्ट में सोनम के शरीर में कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं गले में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें