थानाक्षेत्र के गांव मजरा पीपरखेड़ा गड़रियन वाला निवासी धर्मेंद्र निषाद
ने थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि वह रविवार की सुबह लगभग 10 बजे
खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव के ही विशंभर पुत्र भगोले उसके ऊपर कीचड़
फेंकने लगा। इसका विरोध करने पर वह गालीगलौज पर उतर आया।
तब तक उसका चाचा
प्रभू निषाद भी वहां पर पहुंच गया। चाचा ने जब गाली देने से मना किया तो
विशंभर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची
भतीजी रेनू को भी विशंभर के पुत्रों मछरी लाल व विक्रम ने पीट दिया।
कुल्हाड़ी के हमले से प्रभू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने
पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र लेकर डाक्टरी के लिए भेज दिया है।