फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल एक और युवक की मौत

Sun, 08 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार शाम को रायबरेली मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में अचलगंज थानाक्षेत्र के बेथर गांव निवासी अरविंद (30) पुत्र प्यारेलाल विमल की मौके पर मौत हो गई थी जबकि उसके दो साथी मोहित यादव (21) और अनिल (25) गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दूसरी बाइक में सवार शुक्लागंज के बृह्मनगर मोहल्ला निवासी अनूप तिवारी (30) पुत्र दुर्गाशंकर उनका बेटा जतिन तिवारी (3) और भांजा आकाश उर्फ तनु शुक्ला (20) घायल हो गए थे। इलाज के दौरान देर रात आकाश की भी मौत हो गई अन्य घायलों की हालत गंभीर है। रविवार को पुलिस ने हादसे में मृत युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि अरविंद की बीती 16 फरवरी को ही मदनखेड़ा गांव निवासी रीना से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ ससुराल होली मिलने जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक आश्रितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें