फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से

Sat, 28 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : self
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद 2016-17 बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार जिले के 152 इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनमें 72,341 परीक्षार्थी अपने भविष्य की इबारत लिखेंगे। शुक्रवार को डीआईओएस राकेश कुमार ने मातहतों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को हफ्तेभर में सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का आदेश दिया। इसके अलावा छात्रों का पाठ्यक्रम पूर्रा कराने की बात कही। इस दौरान डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिम्मेदारों के साथ विचार विमर्श किया। अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से शिक्षकों का शैक्षिक विवरण एक सप्ताह में मांगा है। शैक्षिक विवरण खंगालने के साथ ही कार्य व्यवहार को भी चेक किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों को कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा से लेकर अन्य बिंदुओं पर किसी भी तरह की चूक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षार्थियों का ब्यौरा
बालक              बालिका
20,362             17,703
इंटर परीक्षार्थियों का ब्यौरा
बालक             बालिका
14,685           16,111
दूसरी बार एक ही केंद्र पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव ने इस बार नई गाइड लाइन जारी की है। जिसके तहत 2016 की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर जिन कालेजों के छात्र परीक्षा में पंजीकृत हुए थे। वो इस बार उसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। ऐसा पाए जाने की स्थित में सचिव ने सीधे डीआईओएस को जिम्मेदार ठहराया है। विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर तक का अल्टीमेटम दिया है।
छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ
बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत छात्राओं को परीक्षा देने के लिए अपने कालेज से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बीते साल की तरह इस बार भी बेटियों को स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ दिया गया है। जिसके निर्देश डीआईओएस कार्यालय को शासन से भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें