फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल उफनाया, कीचड़ से भरी कचौड़ी गली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मानसूनी बारिश से पहले ही नाले उफनाने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर बड़ा चौराहे पर लंबे समय से टूटा पड़ा मैनहोल उफना गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कचौड़ी वाली गली में नाले का गंदा पानी भरने से दुकानदार और ग्राहक पालिका की व्यवस्था को कोसते रहे। उन्होंने कहा कि अभी ये हाल है तो बारिश होने पर शहर टापू बन जाएगा।
विज्ञापन

बड़ा चौराहे के पास एक साल से मैनहोल टूटा पड़ा है। जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। हादसे का डर देखकर सुरक्षा के लिए पुलिस ने टूटे मैनहोल के चारों तरफ बैरियर खड़े कर दिए।
शुक्रवार को मैनहोल ओवरफ्लो होने से चौराहे के आसपास गंदा पानी भर गया। कीचड़ से गुजर रहे लोगों ने संभल-संभलकर कदम बढ़ाए। कचौड़ी वाली मशहूर गली में मिठाई, नमकीन, सराफा, किराना आदि की दुकानें हैं। दुकानदार नितिन गुप्ता, दिपांशु पांडेय, सुशील, लल्ला, बबलू, राजन आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने समस्या हल नहीं की। जलभराव से आए दिन व्यापार प्रभावित होता है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व नाले में गिरे थे दो किशोर
नाले का लिंक इसका लिंक धवन रोड से है। एक माह पहले मैनहोल उफनाने पर दो किशोर इसमें गिर गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने मैनहोल की सफाई कराने और लोहे की ग्रिल लगाकर बंद करने के पालिका के जेई को निर्देश दिए थे लेकिन नगर पालिका ने अभी तक मैनहोल को बंद नहीं कराया है।
लोगों ने बताई समस्या
नितिन गुप्ता ने बताया कि ये मैनहोल अक्सर ओवरफ्लो होने से कचौड़ी गली में जलभराव होता है। गली में ज्यादातर दुकानें मिठाई व अन्य खानपान की हैं। इससे व्यापार चौपट हो रहा है।
सुरेश कुमार का कहना है कि बारिश के दिनों में जलभराव होने पर मैनहोल पूरी तरह छिप जाता है। नजर न आने से लोग इसमें गिर जाते हैं। गंदगी होने से व्यापार प्रभावित है। शहर के सदर बाजार में क्षतिग्रस्त मैनहोल सबसे बड़ी समस्या है।
नगर पालिका के ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि अभी एक दिन पहले ही नगर पालिका का चार्ज लिया है। जो भी समस्याएं हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें