फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मल्लावां पुलिस ने चेक पोस्ट पर रोके भारी वाहन, हरदोई-उन्नाव मार्ग जाम

Tue, 15 Jul 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कांवड़ यात्रियों के आवागमन को लेकर हरदोई के मल्लावां थाना पुलिस ने रविवार रात कस्बे के पास चेक पोस्ट पर हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। इससे हरदोई-उन्नाव मार्ग की हरदोई जाने वाली लेन पर चार किमी लंबा जाम लग गया। सुबह नगर चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के मौके पर दोनों जनपदों के मध्य स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आधी रात से ही कांवड़िये गंगा नदी के नानामऊ घाट से गंगाजल लेकर सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचने लगे थे। कांवड़ियों की सुविधा के लिए नगर के पास ही स्थित चेक पोस्ट पर मल्लावां कोतवाली पुलिस ने हरदोई जाने वाली लेन के सभी बड़े वाहनों को रोक दिया। इससे ट्रक, डंपर और प्राइवेट बसें जहां की तहां रुक गईं। इससे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बस अड्डे से लेकर दोनों ओर करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। जबकि हरदोई से उन्नाव जाने वाली लेन पर धीरे धीरे गुजरते रहे। करीब चार किमी लंबा जाम लग जाने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह होने पर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी प्रकार जाम खुलवाया। चौकी प्रभारी ऋषि कपूर ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए मल्लावां पुलिस द्वारा एक लेन का ट्रैफिक रोका गया था। जिससे एक लेन पर लंबा जाम लग गया था। जिसे सुबह खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें