फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान शिक्षक ने एक दिन पहले ही बना दिए हस्ताक्षर

Sat, 20 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। प्राथमिक विद्यालय महरामऊ के निरीक्षण में प्रधान शिक्षक नदारद मिले। खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


 पुरवा विकास खंड के महरामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक राकेश सिंह व सहायक शिक्षिका विजय लक्ष्मी पढ़ाते हैं। शिकायत के आधार बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सहायक शिक्षिका विजय लक्ष्मी मौजूद थीं, जबकि इंचार्ज शिक्षक राकेश सिंह विद्यालय से नदारद मिले। उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर बने थे।

इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ने जब छात्रों से की जानकारी की तो मालूम हुआ कि बड़े सर आज विद्यालय आए ही नहीं हैं। व

हीं सहायक शिक्षिका ने बताया कि प्रधान शिक्षक ने 9 दिसंबर के हस्ताक्षर आठ दिसंबर को ही बना दिए थे। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान शिक्षक एक लापरवाह हैं।
विज्ञापन


उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका में एडवांस में हस्ताक्षर किया जाना पाया गया है जो गलत है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें