फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच कराए युवती के बयान

विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
एक महीने पहले एक वर्ग विशेष के युवक के साथ मुंबई से उन्नाव आई युवती के मामले में बुधवार को युवती का मजिस्ट्रेटी बयान कराया गया। युवती के बयान के बाद उसे वर्ग विशेष के युवक के साथ भेज दिया गया। जिस समय युवती मजिस्ट्रेटी बयान के लिए पहुंची, पहले से मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करने के साथ ही युवती पर कटाक्ष करने लगे।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख प्रभारी कोतवाल ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। मजिस्ट्रेटी बयान के बाद युवती को कचहरी लाया गया। यहां लिखा-पढ़ी कर युवती को युवक के साथ भेज दिया गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कसाई चौराहा निवासी साहब खान 14 दिसंबर 2017 को महाराष्ट्र जिले के नालासोपरा वेस्ट थानाक्षेत्र के गांव हरिधाम विला नीले मोरे निवासी युवती को अपने साथ उन्नाव ले आया। 24 दिसंबर को युवती के परिजन साहब खान के घर आए थे।
विज्ञापन



बेटी के घर जाने के लिए राजी न होने पर चौकी इंचार्ज से मुलाकात की थी। चौकी इंचार्ज ने 28 दिसंबर तक युवती को महाराष्ट्र भेजने की बात कही थी।  युवती घर नहीं पहुंची। 13 जनवरी को मामला सीओ की जानकारी में आने के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में एक कैबिनेट मंत्री का हस्तक्षेप होने से पुलिस ने मंगलवार रात सफीपुर कस्बे से युवती को बरामद कर लिया था। युवक फरार था। बुधवार को युवती का मजिस्ट्रेटी बयान कराया गया। बयान के दौरान युवती के बालिग होने पर उसे युवक साथ रहने की परमिशन दे दी गई। मजिस्ट्रेटी बयान के दौरान हिंदू संगठन के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई।


सभी युवती पर कटाक्ष करने के साथ ही नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता कोर्ट में न घुस जाएं, इससे प्र्रभारी कोतवाल जयशंकर सिंह ने महिला थाने की फोर्स बुलाई। फोर्स आने के बाद युवती के मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए। युवती के बालिग होने पर उसे युवक के साथ रहने की इजाजत दे दी गई। सुरक्षा घेरे में पुलिस युवती को लेकर कचहरी आई।


लिखापढ़ी कर  उसे युवक केे साथ भेज दिया गया।प्रभारी कोतवाली जयशंकर सिंह ने बताया कि युवती का बयान कराने के बाद उसे साहब खान के साथ रहने की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें