फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार में बेहोश मिला लखनऊ का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुराबाद(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीकोट के पास सड़क किनारे खड़ी कार में चालक सीट पर युवक को बेहोश मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार से युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

आगरा-एक्सप्रेस वे पर जोगीकोट के निकट गुरुवार शाम सड़क किनारे खड़ी देख यूपीडा कर्मी पहुंचे। कार का इंडिकेटर जलता देख करीब दस मिनट तक खड़े रहे। फिर कार का दरवाजा खोला तो एक युवक बेहोश मिला। यूपीडा कर्मियों ने मामले की जानकारी बेहटा मुजावर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान लखनऊ के थाना कृष्णानगर के मानकनगर इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार(28) पुत्र सीताराम के रूप में हुई। पुलिस ने नाम पते के आधार पर उसके परिजनों को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें