फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का खंगाला चप्पा-चप्पा, खुफिया भी अलर्ट

विज्ञापन
न्यायालय परिसर में डांग स्क्वायड टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सीओ सिटी यादवेंद्र य? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ के वजीरगंज स्थित कचहरी गेट पर बुधवार सुबह देशी बम से हुए हमले के बाद उन्नाव एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम के साथ कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने कोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला। संदेह के आधार पर कोर्ट में मौजूद कई लोगों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

मुख्य गेट पर तैनात पुलिस जवानों से सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी को चौकन्ना रहने और सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को कोर्ट में प्रवेश देने की बात कही। सुरक्षा को लेकर एसपी ने एलआईयू टीम को अलर्ट किया है।
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व एलआईयू टीम के साथ बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कोर्ट पहुंचे। सीओ ने कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। उन्होंने कोर्ट के मुख्य गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को बिना जांच के किसी को प्रवेश न देने की हिदायत दी। कहा कि हर आने जाने वाले का बैग एक्सरे बैगेज मशीन की मदद से चेक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में कोई भी आपत्तिनजनक वस्तु लेकर न जाने पाए। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि कोर्ट के सभी द्वार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा से संबंधित मशीनें चलती पाई गईं। सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसपी विक्रांतवीर ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के तहत एलआईयू को भी अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें