नवाबगंज/उन्नाव। सोहरामऊ में हजरत मोनउअर शाह के उर्स में उमड़ी भीड़ से कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लग गया। गुरुवार पूरी रात जाम से राहगीर जूझे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से यातायात सामान्य हो सका।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव आशाखेड़ा में गुरुवार को हजरत मोनउअर शाह का 101वां उर्स मनाया गया। उर्स में आने वाले लोगों ने अपने वाहनों को हाइवे किनारे ही खड़ा कर दिया। इससे वाहनों का जमावड़ा हो गया और देखते ही देखते सोहरामऊ से नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा तक करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया।
कुछ वाहनों ने जाम वाली लेन से हटकर दूसरी लेन से निकलने का प्रयास किया तो दूसरी लेन पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। इससे हाइवे पर गुरुवार रात करीब दस बजे से शुक्रवार सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद दोपहर बारह बजे यातायात सामान्य हो सका।