कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक के अनुसार युवती ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। बताया कि इंद्रेश ने शादी का झांसा दिया था। उसने ही मकान में किराए पर रखवाया था। पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर लोगों के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को आरोपी इंद्रेश की तलाश है।