फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: औरास की 10 समितियों पर लटकते रहे ताले

विज्ञापन
फोटो- 19- औरास साधन सहकारी समिति में खाद के लिए खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
औरास। विकासखंड की सभी दस समितियों में शनिवार को पूरे दिन ताले लटकते रहे। किसान यूरिया के लिए पूरे दिन लाइन लगाकर खड़े रहे लेकिन शाम को मायूसी ही हाथ लगी। वहीं सहायक निबंधक सहकारिता ने कुछ समितियों में ही तालाबंदी की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड औरास की सीमऊ, बछौली, रामपुर गढ़ौवा, परसहरा, दिपवल, शाहपुर तोंदा, मवई, झब्बरा व औरास सहित 10 समितियां बंद रहीं। किसान खाद लेने के लिए सुबह से ही समितियों पर पहुंच गए। लाइन लगाकर तेज धूप में भूखे प्यासे खाद मिलने का इंतजार करते रहे। बाद में खाली हाथ मायूस होकर घर लौट गए।
लाइन में लगे किसानों में रामचंद्र, राजकुमार, राजू, संतू, श्रीकेशन व ईशान ने बताया कि सुबह खाद के लिए आए थे लेकिन समिति सचिव नहीं आए। सचिव खानापूर्ति कर रहे हैं। खाद होने के बाद भी नहीं बांट रहे हैं। वर्तमान में धान के पौधे में कल्ले निकलने का समय है। इस समय यूरिया की आवश्यकता अधिक होती है। इससे पौध में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

खाद में देरी होने से उत्पादन पर असर पड़ेगा। उधर, सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र सिंह ने कहा कि सभी समितियों में ताले नहीं बंद थे। कुछ समितियां खुली थीं। कितनी खुली थीं, इसकी जानकारी नहीं दे सके। कहा कि वैसे तो यूरिया के वितरण का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। अब डीएपी का समय आ रहा है। डीएपी 2511 एमटी व एनपीके 1169 एमटी उपलब्ध हो गई है। इसे समितियों में इसे भिजवाया जा रहा है। जल्द ही वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें