फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट क्षेत्र में दवा की होमडिलीवरी के लिए पास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने मंगलवार को हसनगंज तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर हॉटस्पॉट जोन का निरीक्षण किया। क्षेत्र की एक दर्जन दुकानों में मॉस्क, हैंड सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता की जांच की। साथ ही शासन द्वारा जारी मूल्यों के आधार पर ही बिक्री के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मिर्जापुर राजस्व ग्राम में कोरोना मरीज मिला था। वहां के हॉटस्पॉट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से दवा पहुंचाई जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय तीन मेडिकल स्टोरों का चयन किया गया है। इनके नाम शारदा मेडिकल स्टोर 9415779652, सम्राट मेडिकल स्टोर 9415777152 व आर्य मेडिकल स्टोर 8808998888 सोहरामऊ में हैं। जरूरतमंद इन नंबरों पर फोन करके घर बैठे दवा मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें