फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे अवैध खनन मिला

विज्ञापन
परियर गंगा रेती में हो रही खनन की जांच करते खनन अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
परियर(उन्नाव)। गंगा कटरी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा 104 बीघा क्षेत्र में बालू खनन का पट्टा दिया गया है। गुरुवार को तय स्थान से अलग खनन और पोकलैंड मशीनों से गंगा की धारा के बीच से खनन की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम और खनन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। शाम को तीन घंटे चली जांच में कई हेक्टेयर में हुआ खनन अवैध पाया गया है। एसडीएम ने बताया कि अंधेरा होने से जांच शुक्रवार सुबह पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव कटरी परियर में खनन विभाग ने श्याम इंटर प्राइजेज को पांच साल के लिए 104 बीघा जमीन पर बालू खनन का पट्टा दिया है। ठेकेदार द्वारा बालू का खनन कराया जा रहा है। गुरुवार को डीएम रवींद्र कुमार को सूचना मिली कि खनन तय स्थान से अलग हटकर कराया जा रहा है। साथ ही गंगा की धारा रोक कर पोकलैंड मशीनों से भी खनन कराया जा रहा है। नियमों के विपरीत खनन की शिकायत मिलने पर डीएम ने एसडीएम सदर दिनेश कुमार सिंह और जिला खनन अधिकारी रणवीर सिंह राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू की। एसडीएम ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ हेक्टेयर में हुआ खनन गलत पाया गया है। अंधेरा होने से शुक्रवार सुबह जांच पूरी की जाएगी।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम और खनन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम से पहले पहुंच गई सूचना
बालू खनन की जांच करने के लिए डीएम की ओर से भेजी गई टीम के पहुंचने से पहले ही खनन कराने वालों तक सूचना पहुंच गई। आनन-फानन पोकलैंड मशीनों को शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही दर्जनों ट्रकों को वहां से जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें