नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे के दुर्गा मंदिर रोड स्थित बाजार प्रांगण में मंगलवार रात श्रीश्याम परिवार कमेटी ने खाटू श्याम बाबा का 12वां जागरण आयोजित किया। जागरण में सजीव झांकियों ने मन मोह लिया।
जागरण के लिए खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद गायक श्याम, राज कश्यप और अभिषेक शुक्ला ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
इस दौरान राधा-कृष्ण सहित अन्य सजीव झांकियां भी निकाली गईं। कमेटी के सदस्य आदेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, मनीष राठौर, सुमित राठौर, राज मानिक, नीरज राठौर, हिमांशु गुप्ता, शुभम आदि मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर नवाबगंज चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।