फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर को पीटने में लाइन हाजिर सिपाही, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। फोटोग्राफर से मारपीट के मामले में शुक्रवार को घटना के बाद लाइन हाजिर किए गए सिपाही को सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई है। एसपी ने घटना में खेद प्रकट करते हुए मीडिया कर्मियों से कोरोना महामारी के समय एकजुट होकर काम करने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर शुक्रवार को शहर के हालात देखने निकले। इसी दौरान कवरेज को पहुंचे एक दैनिक समाचार पत्र के फोटोग्राफर से एसपी के गनर अंकित ने मारपीट की। जिससे उसके हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मारपीट का विरोध शुरू होने पर एसपी ने गनर को लाइन हाजिर कर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव को जांच सौंपी। देर शाम सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और एसपी को रिपोर्ट सौंपी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने शनिवार को सिपाही अंकित कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें