फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में 40 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन शहर के जीजीआईसी में पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसमें 40 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। शुक्रवार को सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ में सीएम नियुक्ति पत्र देंगे।
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरुवार को 509 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग थी। काउंसिलिंग के लिए बने सात काउंटरों पर शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इसमें 40 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। बुधवार को हुई काउंसलिंग में 25 महिला अभ्यर्थी शामिल नहीं हुई थीं। उन्हें दोबारा मौका दिया गया था। इनमें से 10 महिला अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कांउसलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शुक्रवार को सुबह 9 बजे महिला व पुरुष अभ्यर्थी को मिलाकर 809 अभ्यर्थियों को 25 बसों से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ज्यूपिटर हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान ले जाया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री सभी को नियुक्ति पत्र देंगे। बीएसए ने सभी अभ्यर्थियों से सुबह 8 बजे बीएसए कार्यालय के पीछे जीआईसी मैदान में पहुंचने को कहा है। अभ्यर्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर व मास्क रखना अनिवार्य होगा। जीजीआईसी में हो रही काउंसलिंग में अलग-अलग बैंकों ने लोन के लिए अपने काउंटर लगाए थे। बैंक कर्मी अभ्यर्थियों उन्हे बैंक की सस्ते ब्याजदर पर होम, कार व अन्य स्कीमें समझाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें