गांग नदी का जलस्तर सैलाब का रूप लेता जा रहा है। हालत यह है कि जलस्तर खतरे के निशान से महज 36 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांवों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सफीपुर तहसील में जमालनगर गांव के पास कल्याणी नदी पर बने पुल पर चार फीट पानी है। आसपास के गांवों में पानी गांव में पहुंचने के आशंका से लोग गृहस्थी का सामान छतों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों ने बताया कि अगर जलस्तर में थोड़ा भी और इजाफा हुआ तो पानी गांव में पहुंच जाएगा।
गंगा नदी में उफान जैसे-जैसे बढ़ रहा है कटरी के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। उधर शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से बिल्कुल करीब है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने से सिकंदरपुर, बांगरमऊ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, सिकंदपुर कर्ण, बीघापुर ब्लाक के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आने की कगार पर हैं।