फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं

Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मातहतों के साथ बैठक करते एक्सईएन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आईआईए सभागार उद्यमियों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम जेपी कौशल ने उद्यमियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीईसी सदस्य जीएन मिश्र ने उद्यमियों की समस्याओं पर बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन व बिलिंग की समस्या आ रही है। चेयरमैन एके अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों और विद्युत विभाग के अधिकारियाें के बीच हुई बैठक आपसी सामंजस्य बनाने के लिए की गई है ताकि उद्यमियों की समस्या का समाधान हो सके। एक्सईएन ने उद्यमियों की समस्याओं का बिंदुवार मौके पर समाधान का प्रयास किया व सभी को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या उद्यमियों को आती है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एके अग्रवाल चैप्टर चेयरमैन, संदीप शुक्ला पूर्व चेयरमैन, जीएन मिश्र मेंबर सीईसी, रिषभ कुमार गुप्ता, इशरत कयूम, एसएन झां, अशोक कुमार, एमएन खान रमेशचंद्र भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें