फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला सामान पार किया

विज्ञापन
बेहोशी की हालत में जहरखुरानी का शिकार गुलशन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। दिल्ली से कमाई कर घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना डाला। नशीला पदार्थ खिलाकर युवक के पास से नगदी, मोबाइल व कपड़े पार कर दिए।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के तालिबपुर रहली गांव निवासी गुलशन (21) पुत्र दुर्गा प्रसाद एक वर्ष से दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा है। गुरुवार को रोडवेज बस से घर जाने के लिए निकला। रास्ते में जहरखुरानों ने उससे मित्रता कर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बेसुध होने पर उसका बैग पार कर दिया।
बैग में छह हजार की नगदी, मोबाइल व कपड़े थे। शुक्रवार सुबह बस के चालक ने गुलशन को बेहोशी हालत में देख बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ग्राम सुरसेनी के निकट बस रोकी और सड़क के किनारे लिटाकर चला गया। वहां से गुजर रही पुलिस की नजर गुलशन पर पड़ी तो जीप से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर उसने नाम पते की जानकारी देने के साथ ही खुद के साथ हुई घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी पहुंचे परिजन उसे सीएचसी से रेफर करा अन्य अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें