जालंधर के सींचेवाल गांव जा रहे प्रधानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सफाई और ग्रामीण विकास के गुर सीखने के लिए जिले के दो दर्जन से अधिक प्रधान रविवार को जालंधर के लिए रवाना हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
जालंधर शहर का सींचेवाल विकसित गांव है। यह गांव गंगा के किनारे बसा है। यहां हर घर में शौचालय हैं। सड़क, बिजली, पानी के बेहतर इंतजाम हैं। यह गांव सभी के लिए नजीर है। रविवार को जिले के गंगा कटरी किनारे के 25 गांवों के प्रधान सींचेवाल के लिए बस से रवाना हुए। निराला पार्क के सामने सीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाई। ग्राम प्रधान सींचेवाल गांव में विकास और गंगा सफाई के गुर भी सीखेंगे।
ग्राम प्रधान सोमवार को दिल्ली से सींचेवाल जाएंगे। 17 मई को पूरा दिन गांव में भ्रमण करके विकास कार्यों को देखेंगे। 18 मई को सींचेवाल से दिल्ली पहुंचेंगे। यह 19 मई को उन्नाव वापस आएंगे।